ये है पूरा मामला
शाहजहांपुर के थाना परौर अस्तौली गांव की रहने वाली 15 साल की प्रीति यहां अपने परिवार के साथ रहती थी। प्रीति के परिवार वालों ने बताया है कि उनकी 15 साल की बेटी अपनी भैंसों को खेतों से चारा खिलाकर घर ला जा रही थी तभी एक भैंस गांव के दबंग लल्ला के चारे वाले कमरे में घुस गई और उसने वहां रखा थोड़ा सा चारा खा लिया ।उनकी बेटी भी भैंस को पकड़ने के लिए उसके पीछे पीछे पहुंची लेकिन तब तक भैंस ने वहां रखा चारा खा लिया था। उसने वहां पहुंचकर भैंस को चारा खाने से हटाया। लेकिन इस बात को लेकर दबंगों ने लाठी डंडे लेकर प्रीति के घर जाकर विवाद शुरू कर दिया । विवाद के दौरान लल्ला, कल्लू और बाबा सहित आठ दस लोगों ने प्रीति के पिता सुखवीर को घेरना चाहा लेकिन बीच में बेटी प्रीति आ गई। बेरहम दबंगों ने प्रीति को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जिसमें एक लाठी प्रीति के सिर पर लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि दबंग हमले की पूरी करके आए थे।