14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम की पहल से चमक उठीं यहां की दीवारें

डीएम की पहल पर स्कूली बच्चों ने बनाईं नगर निगम की दीवारों पर खूबसूरत पेन्टिंग्स
2 min read
Google source verification
painting

painting

शाहजहांपुर। जिले के डीएम अमृत त्रिपाठी ने यहां एक पहल की है। जिससे स्कूली बच्चों द्वारा नगर निगम की दीवारों को खूबसूरत बना दिया गया। डीएम की इस पहल के बाद नगर निगम की सरकारी दीवारों पर अब भद्दे पोस्टर की जगह खूबसूरत पेन्टिंग्स नजर आ रही हैं । डीएम अमृत त्रिपाठी की इस पहल में स्कूल के बच्चे शामिल हुए जो रोजाना दीवारों पर लोगों को सन्देश देने वाली पेन्टिंग्स से दीवारों को सुन्दर बना रहे हैं। इन बच्चों को इस अभियान से जुड़ने पर सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों ने बनाईं दीवारों पर खूबसूरत पेटिंग्स
स्कूली बच्चों द्वारा खूबसूरत पेन्टिंग बनाने का ये नजारा नगर निगम का है। नगर निगम की सरकारी दीवारें अब चित्रकारी से लोगों को अलग—अलग संदेश दे रही हैं। दरअसल जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जब नगर निगम की सरकारी दीवारों का खराब हाल देखा तो उन्होंने दीवारों को साफ सुथरा बनाने के लिए स्कूली बच्चों को पेन्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने प्राईवेट और सरकारी स्कूल के बच्चों को पूरे नगर निगम की दीवारों को पेन्टिंग्स से सजाने और संवारने के लिए एक प्रतियोगित आयोजित कराई जिसमें प्राईवेट स्कूलों को अलग कैटेगेरी में और बेसिक स्कूलों के बच्चों को अलग कैटेगेरी में बांट दिया गया। डीएम के आदेश के बाद नगर निगम की दीवारों पर इन बच्चों ने खूबसूरत पेन्टिंग्स बनाईं जो लोगों को संदेश देने का भी काम कर रही हैं। इस प्रतियोगिता के आयोजन के बाद कलेक्ट्रेट और जजी परिसर की दीवारों पर अलग—अलग संदेश देती तमाम पेन्टिंग्स दिखाई दीं। बच्चों ने दीवारों पर बेटी बचाओ और स्वच्छता के संदेश देती कई प्रकार की पेटिंग्स बनाईं। जिलाधिकारी की मानें तो इस पहल से बच्चों को उनकी कला की प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला और इसके साथ ही लोगों को स्व्च्छता रखने का संदेश भी दिया गया। आगे भी इस प्रकार की पहल से लोगों को स्व्च्छता के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।

बच्चों को सम्मानित करने की योजना
डीएम की इस मुहिम में स्कूली बच्चों को उनके शिक्षकों का भी साथ मिला। इन्हीं छात्र—छात्राओं में से एक छात्रा सविता मौर्य ने बताया कि स्कूल की ड्रेस पहने जो बच्चे हैं वे बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे हैं लेकिन इनके अलावा कई जगह कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे खुद ही यहां सरकारी दीवारों पर पेन्टिंग्स कर रहे नजर आ रहे थे। जब ये बच्चे नगर निगम की दीवारों पर पेन्टिंग्स कर रहे थे तो राह में चलते लोग इन बच्चों को पेन्टिंग करते हुए देखकर ठहर गए। बच्चों की मानें तो उन्हें दीवारों पर पेन्टिंग करने में मजा आ रहा है। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का भी मौका मिल रहा है। इस काम में उनके शिक्षक भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। बच्चों के इस हौसले को देखते हुए जिलाधिकारी उन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग