3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी में नहाने गये आठ दोस्त डूबे, दो की मौत, छह को बचाया गया

ग्रामीणों ने नदी में डूबे छात्रों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते दो छात्रों की मौत हो गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 5:49 PM IST

drowned

नदी में नहाने गये आठ दोस्त डूबे, दो की मौत, छह को बचाया गया

शाहजहांपुर। गंदा नाला में नहाने गए आठ दोस्त डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने छह दोस्तों को बचा लिया जबकि दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने नदी में डूबे छात्रों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते दो छात्रों की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों की लाश को बरामद कर लिया है।

गर्मी बन गई काल

थाना सिधौली के सैजना गांव के पास गंदा नाला की घटना है। वैसे तो ये एक बड़ी नहर है लेकिन इसको गंदा नाला कहा जाता है। ये नाला खन्नौत नदी से जुड़ा है। आज थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना और मोहल्ला हाथीथान के रहने वाले आठ छात्र गर्मी की वजह से गंदा नाला में नहाने गए थे। ये सभी आठ छात्र आपस में दोस्त हैं। डूबने से बचाए गए छात्र विशाल ने बताया कि हम सभी दोस्त नहर के किनारे खड़े होकर नहा रहे थे लेकिन धीरे धीरे पानी की धार तेज हो गई और वह बीच नहर जाने लगे। तभी सबने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग नहर के पास आए और उन्होंने नहर में छलांग लगा कर छह लोगों को डूबने से बचा लिया लेकिन दो छात्र जिनमें अनुज(१७) और समीर (१५) तेज धार में आने से गहरे पानी में चले गए। जिससे उनको नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पुवायां मोईनुलइस्लाम और सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा मौके पर पहुंचे। उसके बाद कई गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने अनुज और समीर के शव को पानी से निकाल लिया है।

क्या कहना है पुलिस का

सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि आठ छात्र नहाने आए थे। छह छात्रों को बचा लिया है जबकि दो छात्र डूब गए। अनुज और समीर नाम के छात्रों के शव को बरामद कर लिया है। नहर में पानी तेज है अचानक गहराई में जाने से घटना होना बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश