ये है मामला
दरअसल घटना थाना खुटार और पीलीभीत बॉर्डर के पास की है। थाने पर दी तहरीर के मुताबिक पीड़िता अपने दो मासूम बच्चों के साथ मायके नेपाल से उत्तराखंड के सितारगंज जा रही थी। सितारगंज में उसका पति मजदूरी करता है। नेपाल से चलकर वो पाली मे उतर गई, उसके बाद मैजिक गाड़ी से पीलीभीत के पास पहुंची। महिला के साथ दो बच्चे भी थे एक तीन साल का और दूसरा डेढ़ माह का। मैजिक से उतरने के बाद उसने लोगों से सितारगंज जाने का पता पूछा तो उन्होंने उसे रात होने के कारण पास में बने धार्मिक स्थल पर रुकने की सलाह दी।