शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में राजनीति गर्मा उठी है। किसान ने सुसाइड नोट में साफ लिखा था, कि बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण वह परेशान है और इसी वजह से ये आत्मघाती कदम उठा रहा है। किसान की मौत के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। किसान के परिवार से मिलने के लिए आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद पहुंचे। दोनों नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा भाजपा किसान कर्जमाफी पर पीट रही छाती, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।