
रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही से बह गया सैकड़ों लीटर डीजल
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में रेलवे की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां रेल विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही के चलते सैकड़ों लीटर डीजल पानी की तरह रेलवे ट्रैक पर बह गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने तेज गति से बह रहे डीजल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस दौरान रेलवे विभाग के कई अधिकारी तमाशबीन बने नजर आए काफी देर के बाद जब दूसरी ट्रेन पंप सेट डीजल लेने पहुंची तब कर्मचारियों ने सूचना के बाद पंप को बंद किया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सूचना के बाद रेलवे अधिकारी इतनी बड़ी घटना को सामान्य बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। फिलहाल इस डीजल से बड़ा हादसा भी होने से बच गया, पटरी पर बह रहे डीजल में चिंगारी से आग लग कर किसी भी ट्रेन में बड़ा हादसा हो सकता था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरसल घटना शाहजहांपुर के रोजा रेलवे जंक्शन की है। जहां सीतापुर की तरफ से आने वाली गाड़ी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने डीजल पंप पर डीजल लेने के लिए पहुंची थी। इस दौरान डीजल ऑपरेटर ने लापरवाही के चलते एक नंबर पम्प की जगह चार नंबर पंप खोल दिया। पंप इंजन में लगे होने के कारण सैकड़ों लीटर डीजल पानी की तरह पटरिया में बहता रहा। वहींं सूत्रों की मानें तो प्लेटफॉर्म और स्टेशन से निकलने वाले रेल कर्मचारी देख कर भी अनदेखा करते रहे महज इसलिए कि उनका विभाग नहीं था। काफी देर के बाद जब पंप पर दूसरी ट्रेन लेने के लिए पहुंचा तब वहां पहले से पंप से डीजल तेजी से बह रहा था इसकी सूचना ड्राइवर ने पंप ऑपरेटर को दी तब जाकर पंप को बंद किया गया। लेकिन तब तक सैकड़ों लीटर डीजल रेल की पटरी में बह चुका था जब इस बारे में रेल के अधिकारियों से बात की गई तो सैकड़ों लीटर डीजल बहने को वह मामूली बात बताते नजर आए।
Published on:
24 May 2018, 8:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.