11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान कल्याण रैली में नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं किसान विश्वविद्यालय की घोषणा

शाहजहांपुर में 21 जुलाई को होने जा रही किसान कल्याण रैली पर निगाहें लगी हुई हैं

2 min read
Google source verification
modi

narendra modi

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रोजा मंडी स्थित रेलवे मैदान में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे होने वाली किसान कल्याण रैली पर हर किसी की निगाहें लगी हुई हैं। माना जा रहा है कि देश और प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री बड़ी सौगात दे सकते है। किसान विश्वविद्यालय की घोषणा की जा सकती है। कर्जमाफी की आस भी किसन लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली आज, यहां देखिए पूरा कार्यक्रम

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली शाहजहांपुर में ही क्यों, चौंकाने वाला खुलासा

मिल सकता है तोहफा

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना क कहना है कि 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शाहजहांपुर के रेलवे मैदान में होने जा रही किसान कल्याण रैली ऐतिहासिक रैली होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री यहाँ की जनता को किसान विश्वविद्यालय का तोहफा दे सकते हैं। जनता भी किसान विश्वविद्यालय की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें

मोदी की रैली से पूर्व किसान नेता ने बताई किसानों की बात, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली में कितने किसान आएंगे, देखें वीडियो

2022 तक किसानों की आय होगी दोगुना

सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिये कदम उठा रही है। आने वाले समय में देश का किसान खुशाल किसान होगा। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। सरकार फसल का डेढ़ गुना मूल्य घोषित करके इस दिशा में कदम उठा चुकी है। इसके साथ ही देश-प्रदेश के किसानों के लिए भी कोई नई बड़ी योजना या किसान कर्जमाफी का ऐलान कर सकते है। फ़िलहाल किसान कल्याण रैली से शाजहजहांपुर के लोगों को बड़ी उम्मीदे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्या घोषणा करेंगे?

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली के लिए बंद रहेगा NH-24

यह भी पढ़ें

बरेली में योगी करेंगे पीएम मोदी का स्वागत, 20 हजार किसान होंगे रैली में शामिल, जानिए पूरा प्रोग्राम

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग