28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 दिन की दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम कि देख कर पति हो गया बेहोश

अभी शादी की रस्में भी पूरी नहीं हुई थीं, हाथों की मेहंदी भी फ़ीकी नहीं पड़ पाई थी इसी दौरान दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि दूल्हा देखकर बेहोश हो गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 May 2018, 10:07 PM IST

Bride

शाहजहांपुर। अभी शादी की रस्में भी पूरी नहीं हुई थीं, हाथों की मेहंदी भी फ़ीकी नहीं पड़ पाई थी इसी दौरान एक दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि दूल्हा देखकर बेहोश हो गया। मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां महज शादी के 13 दिन के बाद एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ***** को छोड़ने उसके घर गया था। वापस लौटा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। नई नवेली दुल्हन की लाश देखकर पति बेसुध हो गया। पति ने इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने पति पर दहेज की मांग का आरोप लगाकर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौने की विदाई में दूसरी बार पहुंची थी दुल्हन

दरअसल पहला मामला थाना मिर्जापुर के नर तरसौरा गांव का है। यहां के रहने वाले सुदेश की शादी फर्रूखाबाद की रहने वाली राखी से हुई थी। शादी को अभी 13 दिन ही हुए थे। परिवार में सबकुछ अच्छा चल रहा था। घर में नई दुल्हन आने पर घर में काफी खुशियों का माहौल बना हुआ था। शादी के 13वें दिन सुदेश अपनी पत्नी को दूसरी बार ससुराल से लाया था। उसके साथ में सुदेश की ***** भी साथ आई थी। आज सुदेश अपनी ***** को छोड़ने उसके घर गया था। जब वह अपने घर वापस लौटा तो पत्नी की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ये देखकर पति काफी परेशान हो गया। पति ने इसकी सूचना ससुराल वालों को दी। महिला के परिजन पहुंचे तो वह पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी।

परिवार ने नाहीं लगाया कोई आरोप

मृतका के परिजनों के मुताबिक राखी के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। राखी ने इंटर की तक पढ़ाई की है। मजदूरी करने के बावजूद शादी में बाइक भी दी थी। हालांकि मृतका के परिजनों ने सीधे तौर पर दहेज का आरोप नहीं लगाया है। लेकिन हत्या का आरोप जरूर लगा रहे हैं।

दुल्हन की मौत के साथ दफन हुआ मौत का राज

वहीं मृतका के पति सुदेश ने बताया कि मेरे घर किसी भी चीज की पेशानी नहीं है। मेरे माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई बहन कोई है नहीं। मेरे घर मेंं जब हम काम पर जाते हैं तो पत्नी अकेले ही घर में रहती थी। हम उसके उपर कोई शक नहीं नहीं करते थे। और न ही कहीं जाने के लाए टोकते थे। मेरी पत्नी हमसे बहुत खुश थी। जब हम अपनी शाली को छोड़ने के लिए उसके घर गए थे तब हम पत्नी को खुश छोड़कर गए थे लेकिन मेरी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया ये जानकारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग