11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उर्स के मेले में लगे झूले में उतरा करन्ट, 12 बच्चे झुलसे और एक की मौत

एसडीएम तिलहर ने कहा कि हादसे का शिकार हुये बच्चे के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाया जायेगा और झूले वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

2 min read
Google source verification
urs fair

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में चल रहे उर्स के मेले में उस वक्त भगदड़ मच गई जब झूले में करंट उतर आया और झूला झूल रहे 13 बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गये। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 बच्चे करंट लगने से झुलस गए। हादसे के बाद मेले में अफरातफरी का माहौल हो गया। इधर उधर लोग भागने लगे। जैसे तेसे लोगों ने झुलसे बच्चों को जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हाईटेंशन लाइन के नीचे लगाया गया था झूला

दरअसल घटना थाना कटरा के फीलनगर मोहल्ले की है। यहां हर साल दादा मियां की मजार पर उर्स होता है। उर्स में आसपास के रहने वाले लोगों के रिश्तेदार भी आते हैं। साथ ही दूसरे जिलों के लोग भी उर्स में शिरकत करने आते हैं। उर्स बीते मंगलवार को शुरू हुआ था। उसके बाद मेला शुरू हुआ। मेले में कई तरह के झूले भी लगे थे। मेले में बच्चोंं की संख्या ज्यादा थी। 13 बच्चे जंपिंग झूला झूल रहे थे। उसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। झूले की जंपिंग होते ही जैसे ही झूला उपर गया तभी 11 हजार पावर की गुजरने वाली बिजली लाइन के करंट ने झूले को अपनी तरफ खींच लिया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। झूले में बैठे 10 साल अयान पुत्र राजू बेग निवासी शहाबाद जिला हरदोई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि झूले में बैठे उवेश 8 वर्ष ,आमिर , अमन , सुभान , अंशिका , इदरीस , साकिब , गुलजार मो. सैफ सहित 12 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होने के बाद मेले में भगदड़ मच गई। मेले मेंं मौजूद लोगों ने झुलसे बच्चों को कटरा सीएचसी पर भर्ती कराया जहां बच्चों की हाल गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल घटना की सूचना लगते ही एसडीएम तिलहर सत्य प्रिय सिंह, सीओ तिलहर एमएस रावत समेत भारी पुलिस बल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मृतक बच्चे और झुलसे बच्चों के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।


मृतक बच्चे के परिवार को पांच लाख

सीएमओ आरपी रावत ने बताया कि उर्स का मेला चल रहा था। झूले मे अचानक करंट आने से एक बच्चे की मौत हूइ है जबकि 12 बच्चे झुलस गये हैं उनका इलाज किया जा रहा है। सभी के इलाज के लिये बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं एसडीएम तिलहर सत्य प्रिय ने बताया कि हादसे का शिकार हुये बच्चे के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाया जायेगा और झूले वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ में इस तरह की कोई घटना दोबारा न घाटे इस बात का खास ध्यान रखा जायेगा।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग