ये रहे मंच पर
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा सही मायने में किसान मसीहा के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीकार करता है। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेनका गांधी, कृष्णा राज, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत कई मंत्री मंच पर मौजूद रहे। सांसद राकेश वर्मा, अशोक वाजपेयी, मुकेश राजपूत, अजय मिश्रा, धर्मेन्द्र कश्यप, रेखा अरुण वर्मा मंच पर विराजमान रहे। उन्होंने मोदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया है।