यह भी पढ़ें - योगी जी आलू किसानों के लिए कुछ तो सोचिए, कब तक नुकसान का सामना करेंगे किसान...
ये मंत्री रहेंगे मौजूद
रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गाँधी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज, यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी प्रभारी मंत्री, गुलाब देवी, नितिन अग्रवाल, बीएल वर्मा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कॉंटेक्सन एवं रैली प्रभारी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा आदि अतिथि के रूप में आ रहे हैं। शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बरेली, रामपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं,पीलीभीत जिले के सभी विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।