
नरेन्द्र मोदी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 21 जुलाई को भारत के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.20 बजे रोजा रेलवे मैदान पर रैली होगी। रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय समेत एक दर्जन मंत्री शामिल होंगे। नौ जिलों से लगभग दो लाख किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। रैली में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बरेली, रामपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं, पीलीभीत के किसान बुलाए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह भी पढ़ें
प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हेलीकॉप्टर दोपहर 12 :20 बजे रेलवे मैदान में उतरेगा। 12 :25 पर मंच पर पहुचेंगे। 1:30 पर हेलीकाप्टर से बरेली त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन रवाना हो जाएंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
ये मंत्री रहेंगे मौजूद
रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गाँधी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज, यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी प्रभारी मंत्री, गुलाब देवी, नितिन अग्रवाल, बीएल वर्मा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कॉंटेक्सन एवं रैली प्रभारी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा आदि अतिथि के रूप में आ रहे हैं। शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बरेली, रामपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं,पीलीभीत जिले के सभी विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
40 जिलों से पुलिस फोर्स तैनात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस चन्नप्पा ने बताया कि रैली स्थल को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। नेशनल हाईवे 24 को शाहजहांपुर में 20 जुलाई की रात्रि 12 बजे से बन्द कर दिया गया। रैली के लिए पांच गेट और छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 40 जिलों का पुलिस फोर्स और अधिकारी लगाए गए हैं। इसके आलावा पैरा मिलेट्री फोर्स, पीएसी, एआरएफ़ सहित मंडल से 4 अपर जिला अधिकारी 16 मजिस्ट्रेट व आईजी डीआईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है । इलाके में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंच सहित रैली स्थल के चारों तरफ पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को चार घेरे बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें
14 आईपीएस करेंगे निगरानी
रैली में सुरक्षा की निगारनी 14 आईपीएस और 14 एएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। 51 सीओ, 50 इस्पेक्टर , 400 सब इंस्पेक्टरए, 200 हेडकांस्टेबल, 1600 कांस्टेबल, 150 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई है। जिले में यातायात दुरुस्त रखने के लिये अन्य जिलों के ट्रैफिक पुलिस के 50 सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा रैली में आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के लिये अभिसूचना इकाई के लगभग 50 कर्मचारी तैनात हैं। चार अपर जिला अधिकारी, 16 मजिस्ट्रेट भी रैली की व्यवस्थाएं देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
Published on:
21 Jul 2018 06:19 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
