5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
वीडियो में देखिए, आखिर पुलिस कस्टडी से कैसे भाग जाते हैं कैदी !
Play video

वीडियो में देखिए, आखिर पुलिस कस्टडी से कैसे भाग जाते हैं कैदी !

पेशी पर आए कैदियों को पुलिसकर्मियों ने आजाद छोड़ दिया और खुद मोबाइल फोन चलाने में मस्त दिखे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 24 Oct 2017, 4:25 PM IST

शाहजहांपुर। प्रदेश में आए दिन पुलिस कस्टडी से कैदी फरार होने के मामले सामने आते हैं। इसके बावजूद भी पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली सुधार नहीं रहे हैं। इसकी बानगी शाहजहांपुर में देखने को मिली। जहां पेशी पर आए कैदियों को पुलिसकर्मियों ने खुला छोड़ दिया और खुद मोबाइल फोन चलाने में मस्त दिखे। हालांकि कैदी पुलिस कस्टडी से फरार नहीं हुए, लेकिन ये लापरवाही पुलिस पर सवाल खड़ा कर रही है।

मोबाइल में बिजी दिखे पुलिसकर्मी
बुधवार को दो पुलिसकर्मी दो कैदियों को पेशी के बाद जेल ले जा रहे थे। कैदियों के हाथ रस्सी से तो बंधे थे, लेकिन रस्सी को पकड़ने वाले पुलिस के दोनों सिपाही मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दिये। आपको बता दे कि इसी तरह से एक महीने पहले पेशी से हत्या का आरोपी कैदी राजन शर्मा फरार हो गया था। जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पायी है। अब शायद पुलिस दूसरे कैदियों को फरार होने का मौका दे रही है। अब सवाल यही उठता है कि इन गैरजिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब होगी।

जिला कारागार से 400 मीटर दूर है कचहरी
बता दें कि शाहजहांपुर जिला कारागार और जजी कचहरी के बीच लगभग चार सौ मीटर का फासला है। इस दूरी में कई होटल और बड़ी तादाद में खानपान की कई दुकानें हैं। पुलिसकर्मी जिन अपराधियों को कारागार से अदालत और अदालत से कारागार जब लेकर जाते हैं तो अक्सर अपराधियों को इन होटल या दुकानों पर खाते पीते देखा जा सकता है। इस सुविधा के लिए सुरक्षाकर्मी कैदियों से मोटी रकम हासिल करते हैं। कभी कभी पुलिस की ये लापरवाही भारी जाती है और कैदी चकमा देकर फरार हो जाते हैं।

 

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश