
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर बुधवार को शाहजहांपुर जिले में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, केंद्रीय मन्त्री कृष्णा राज ने राज्य और केंद्र की योजनाओं का शिलान्यास किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं से पूरे सूबे में विकास नजर आयेगा। इस मौके पर तमाम योजनाओं के तहत लोगों को लाभान्वित भी किया गया।
कार्यक्रम में तीन मंत्रियों ने की शिरकत
यूपी दिवस कार्यक्रम का आयेाजन शहर के खिरनी बाग रामलीला मौदान में किया गया। जिसमें यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लक्ष्मी नारायण चौधरी और केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने एक साथ शिरकत की। सबसे पहले मंत्रियों ने 200 करोड़ों की लागत की कई योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें मेडिकल कॉलेज समेत कई दूसरी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इनमें कई ऐसी योजनाओं को भी शिलान्यास किया गया, जिसे अखिलेश सरकार में प्रस्तावित हुई थीं। इस सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अगर अखिलेश ने विकास किया होता तो जनता उनको कुर्सी से नहीं उतारती।
इन क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य
जिले की तहसील पुवायां का अनावासीय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार, मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय भवन, जिला अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एव वर्न यूनिट, पुवायां स्वास्थ्य केंद्र पर 50 शैय्या का मैटरनिटी विंग, जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, शाहजहांपुर शहर में 33 केवीए का एक विद्युत सबस्टेशन, तीन बड़े सिंचाई नलकूप, पुवायां तहसील में छात्रावास, 18 राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, 100 आंगनबाड़ी केंद्र के साथ साथ जिले के सभी 10 नगर निकायों में 70 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।