इन विभागों में आया सुधार
डीएसटीओ दिनेश पाल शर्मा ने बताया कि पिछली वित्तीय वर्ष से ज्यादा इस बार कार्यों में काफी सुधार आया है और कार्यक्रमों में प्रगति हुई है। हर बार की तरह इस बार भी शासन की ओर से विभागों के कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई है, जिसमें गृह विभाग यूपीपी, वित्त विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, प्राथमिक शिक्षा, सिंचाई विभाग, नगर विकास, चिकित्सा और स्वास्थ्य, पंचायतीराज, आदि विभाग शामिल रहे।