19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो किलोमीटर तक चारपाई पर गई गर्भवती महिला, शाहजहांपुर में बेबस दिखे लोग

UP News: यहां प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए गांव के लोगों ने 2 किलोमीटर तक चारपाई पर लेटाकर ले गए।
less than 1 minute read
Google source verification

UP News: सूबे के शाहजहांपुर जिले में एक बड़ा ही हैरान और मन को दुखी  कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए गांव के लोगों ने 2 किलोमीटर तक चारपाई पर लेटाकर ले गए। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पीड़ित परिवार ने इस घटना का बनाया वीडियो

इस पूरे घटना का वीडियो बना कर पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से पक्की सड़क बनाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो शाहजहांपुर जिले के बंडा ब्लॉक के उदरा गांव का बताया जा रहा है। हालात ऐसे बन गए तो थे कि यदि समय पर गर्भवती महिला को अस्पताल नहीं ले जाया जाता तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग