
यूपी के इस जिले में गुंडाराज, ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की हत्या
शाजहांपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ की लाख सख्ती के बाद भी प्रदेश की क़ानून व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शाजहांपुर जिले का है जहाँ पर चार घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। शहर की घनी आबादी वाला खिरनीबाग इलाका शुक्रवार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा यहाँ पर बाइक सवार बदमाशों ने बिस्मिल पार्क के पास अंधाधुंध फायरिंग कर दी, फायरिंग की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। शरेआम हुई फायरिंग की घटना से अफरातफरी फ़ैल गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। दूसरी घटना कटरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गाँव में हुई जहाँ पर चचेरे भाई ने जमीनी विवाद के चलते अपने भाई की गोली मार कर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें
शरेआम हुई फायरिंग
सदर बाजार थाना क्षेत्र के खिरनीबाग इलाके में बिस्मिल पार्क के पास दो युवक बाइक पर आए और उनकी वहां पहले से खड़े लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे तीन युवकों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक युवक की पहचान रोजा के जमालपुर गाँव के ज्ञानदेव के रूप में हुई जबकि दूसरा मृत युवक खिरनीबाग का रिजवान है। इस घटना में घायल हुए युवक का नाम शानू है। शानू ने बताया कि वो अपने भाई के साथ नुमाइश देखने जा रहा था तभी अचानक फायरिंग हो गई और उसे गोली लगी। बताया जा रहा है कि किसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वही दूसरी घटना कटरा इलाके में हुई जहाँ जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने अपने भाई की गोली मार कर हत्या कर दी और उसके पिता को पीट पीट कर घायल कर दिया।
ये भी पढ़ें
पहुंचे डीआईजी
शाजहांपुर में हुए डबल मर्डर की सूचना पर डीआईजी बरेली रेंज राजेश पांडे भी देर रात मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। डीआईजी ने शाजहांपुर पुलिस को जल्द ही मामले के खुलासे के निर्देश दिए है।
Published on:
15 Jun 2019, 10:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.