यहां की है घटना
ये घटना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बादशाह नगर चौराहे के पास स्टेट हाईवे की है। जहां पर हरदोई की तरफ तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू गाड़ी ने राह चलते 3 लोगों को भी कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी बाइक सवार उछलकर 20 फुट दूर जा गिरा। टक्कर में एक बाइक सवार स्लामुदींन कलबारी थाना पसगवां जिला लखीमपुर और रामनरेश 50 वर्ष कोतवाली देहात हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप सड़क के किनारे गहरी खाई में गिर गई । पिकअप खाई में गिरने से उसमें सवार ड्राइवर सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पिकअप सवार घायलों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया, जिनमें से नरेश, बालकृष्ण, राजेश, रेहाना, शन्नो की हालत गंभीर बनी हुई है।