शाहजहांपुर। पत्नी के अवैध सबंधों की जानकारी जब पति को हुई, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को भी मौत के घाट उतार दिया। महिला का शव तालाब में मिला और युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला है। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बताए जा रहे हैं। घटना के बाद महिला के परिवार वाले फरार हैं। फिल्हाल पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।