शाहजहांपुर। जिले में बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिनों से चल रहे मामले मे तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने ऊपर लगे अपहरण और दुराचार के आरोप को एक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि ख़राब करने के लिए सपा ने ये साजिश रची है।