24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी : विधायक ने समर्थकों के साथ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को पीटा

भाजपा जिला कार्यालय में विवाद, कोतवाली में विधायक सहित 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 2 Aug 2018, 7:40 PM IST

patrika

BJP,bjp mla,bjp office,opposition,Yuva Morcha,faction,district president,

शाजापुर. भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी उस समय बाहर आ गई जब भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा जिला कार्यालय में ही मारपीट की। मारपीट से आहत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने विधायक अरुण भीमावद सहित अन्य मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कार्यालय में रखी थी पार्टी की बैठक
गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील देथल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे फ्रेशरूम से बाहर आए वैसे ही उन पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, उनके समर्थक आशीष नागर, प्रज्ञेश शर्मा, स्वामी सोनी, गोविंद नायक, वीरेंद्र पाटीदार सहित अन्य ने मारपीट शुरू कर दी।

ये था मारपीट का कारण
देथल ने बताया कि मारपीट का कारण उनके द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट और फ्लेक्सों में विधायक अरुण भीमावद का फोटो नहीं छापना है। इसके बाद देथल अपने समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। करीब एक घंटे इंतजार के बाद कोतवाली थाना प्रभारी आलोक परिहार और एसडीओपी पदमसिंह बघेल पहुंचे। शाजापुर जिला अस्पताल में देथल का मेडिकल कराया गया। इसके बाद विधायक अरुण भीमावद सहित ६ लोगों पर कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया।

इनका कहना
अरुण भीमावद सहित 7-8 लोगों ने भाजपा कार्यालय में मेरे साथ मारपीट की है। इसकी शिकायत पार्टी के वरिष्ठों को भी बताई गई। इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। ।
- सुनील देथल, जिलाध्यक्ष युवामोर्चा

ये सरासर झूठा आरोप है। इसकी समस्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बैस से ले सकते हैं।
- अरूण भीमावद, विधायक शाजापुर

फेसबुक पर किसी पोस्ट को लेकर थोड़ा विवाद हुआ था, जिसमें धक्कामुक्की हुई। हमने देखा तो मौके पर पहुंचे और समझाइश दी गई। इसके बाद सभी कार्यकर्ता चले गए। मामला संज्ञान में लेकर संगठन से बातचित की जाएगी।
- नरेंद्रसिंह बैस, भाजपा जिलाध्यक्ष

बड़ी खबरें

View All

शाजापुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग