12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समझाइश के बाद भी अतिक्रमण हटने का नाम नहीं

८ दिसंबर को एसपी ने शहर के आंतरिक मार्ग से लेकर बस स्टैंड तक भ्रमण कर अव्यवस्थित पार्किंग को ठीक कराने के साथ ही दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 21 Dec 2017, 10:57 AM IST

patrika

police,encroachment,shop,bus stand,Agar-Bombay Highway,

शाजापुर. ८ दिसंबर को एसपी ने शहर के आंतरिक मार्ग से लेकर बस स्टैंड तक भ्रमण कर अव्यवस्थित पार्किंग को ठीक कराने के साथ ही दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया था। इस दौरान कार्रवाई के साथ दुकानदारों को समझाइश भी दी थी कि दोबारा दुकानों के सामने सामान न जमाएं, लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही दुकानदार सामान दोबारा सड़कों पर जमाने लगे हैं। ऐसे में बस स्टैंड क्षेत्र में बसों से अधिक दुकानों का सामान जमा हुआ है। यहां हालात यह है कि १० फीट की दुकानों के बार १०-१० फीट अतिक्रमण कर सामान जमाया हुआ। इधर हाईवे पर भी बार-बार समझाइश के बाद भी पूरी तरह से अतिक्रमण हटने का नाम नहीं ले रहा है।
बस स्टैंड पर बनी नगरपालिका की दुकानों के बाहर होटल संचालकों द्वारा मार्ग पर सामान जमा रखा है। होटल में आने वाले ग्राहकों को भी मार्ग पर ही कुर्सी लगाकर बैठाया जाता है। ऐसे में बस स्टैंड में आने वाले वाहनों को तो परेशानी होती है, बस स्टैंड पर सवारी को लेने या छोडऩे आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए भी जगह नहीं मिल पाती। जिसे देखते हुए गत दिनों कार्रवाई की गई थी, लेकिन स्थिति फिर बिगडऩे लगी है।
बस स्टैंड ट्रैफिक पाइंट के पास सालों से अतिक्रमण कर बनाई गई गुमटियों को हटाया गया है। यह अतिक्रमण शासकीय उमावि की दीवार से सटा हुआ है। यहां से अतिक्रमण हटाने के बाद बुधवार को एक चायवाले ने दोबारा चाय का ठेला लगा लिया। ट्रैफिक पाइंट के पास चाय का ठेला लगाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे चाय वाले को समझाया कि अब यहां कोई ठेला नहीं लगेगा, यहां से अतिक्रमण हट चुका है। हालांकि यहां अतिक्रमण हटाने के बाद अब स्कूल प्रशासन भी दोबारा स्कूल के समीप अतिक्रमण नहीं लगने देना चाहता। स्कूल प्राचार्य की ओर से भी अतिक्रमण रखने वाले के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि समझाइश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो स्कूल की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ मुहिम चला रखी है। बुधवार को प्रशासन द्वारा हाईवे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम यूएस मरावी ने बताया हाईवे पर सभी अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। अब हाईवे पर अतिक्रमणकर्ताओं की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। जिसमें सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने बताया हाईवे से ज्यादातर अतिक्रमण हट चुका है। ऐसे में डेवलपमेंट की तैयारी भी की जा रही है। जल्द हाईवे के दोनों ओर डेवलपमेंट शुरू होगा। इसमें पेड़ पौधे लगाने के साथ ही अन्य कार्य भी किए जाएंगे।