5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह साल की बालिका के साथ 12 साल का बालक, स्कूल के पीछे कर रहा था ऐसा काम… चाचा ने देखा, तो बुला ली पुलिस

दोनों ही प्राथमिक विद्यालय ग्राम जौनई में पढ़ते हैं।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 21, 2017

आगरा। थाना सैंया के ग्राम जौनई में 6 साल की बालिका के साथ 12 साल के आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप है। दोनों ही प्राथमिक विद्यालय मे पढ़ते हैं। आरोपी पीड़ित बालिका को बहला फुसलाकर विद्यालय के पीछे अपने साथ ले गया, बताया गया है कि आरोपी बालक प्राथमिक विद्यालय के पीछे वहां बालिका के साथ गंदे काम कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे बालिका के चाचा ने आरोपी को देख लिया। मौके पर ही आरोपी बालक को पकड़कर पुलिस को सोंप दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय मे पेश किया है।


यहां का है मामला
ग्राम जौनई स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे 6 साल की बालिका के साथ 12 साल के आरोपी बालक ने दुष्कर्म कर डाला। मौके से गुजर रहे बालिका के चाचा ने आरोपी को बालिका के साथ गलत हरकत करते देख लिया। बालिका के चाचा ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गये। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। आरोपी की उम्र देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने बालिका से पूछताछ की तब घटना का पता चला। बालिका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये कहना है पुलिस का
थानाध्यक्ष सैंया अजय कौशल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस घटना को लेकर सभी हैरान है। दोनों की ही उम्र इतनी कम है, कि किसी को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। वहीं घटना को लेकर परिवारीजनों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें -

साध्वी ऋतम्भरा ने हिन्दुत्व की रक्षा के लिए दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

बीए, बीएससी और बीकॉम 2018 की मुख्य परीक्षा में होना है पास, तो जरूर पढ़ें ये खबर

ताजमहल पर भव्य होगा ताज महोत्सव 2018, थीम होगी ‘धरोहर’

सुबह सर्दी और दोपहर में गर्मी, ऐसे में क्या करें, देखें वीडियो