5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे से होता है स्वयं, परिवार, समाज और देश का विनाश

पत्रिका समूह के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित नशा मुक्ति को लेकर लोगों ने ली शपथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Piyush bhawsar

•

Updated: 9 Mar 2022, 9:08 PM IST

Drunkenness leads to destruction of self, family, society and country

शाजापुर। नशे के दुष्परिणाम बताते चाइल्ड लाइन शाजापुर टीम के को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र गोठी एवं नशा नहीं करने की सामूहिक रूप से शपथ लेते हम्माल, मजदूर व अन्य

शाजापुर.

नशे से कभी किसी का लाभ नहीं होता है। इससे स्वयं का तो विनाश होता हैं, वहीं परिवार, समाज और देश का भी विनाश होता है। नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे हमें दूर रहना चाहिए। आज हम सभी मिलकर यह शपथ लें कि हम नशा नहीं करेंगे, लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे।

यह बात चाइल्ड लाइन शाजापुर टीम के को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र गोठी ने बुधवार को राजस्थान पत्रिका समूह के 67वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शृंखला के दौरान प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तहत शहरी हाइवे के समीप स्थित चौधरी वेयर हाउस पर आयोजित नशामुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कही। चौधरी वेयर हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वेयर हाउस के संचालक मनोज चौधरी, कृषक ओमप्रकाश पाटीदार, कृषक किशोर भीमावद, कृषक देवकरण मेवाड़ा उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों का चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इसके बाद चाइल्ड लाइन शाजापुर टीम के को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र गोठी ने यहां उपस्थित मजदूर, हम्माल, कृषक एवं आमजन को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। इस दौरान चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र गोठी सहित टीम के सदस्य अर्जुन गुर्जर, राहुल जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

आज होगा क्रिकेट मैच का आयोजन
राजस्थान पत्रिका समूह के 67वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शृंखला में गुरुवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से पत्रिका द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय हायर सेकंडरी मैदान पर गुरुवार सुबह 9 बजे स्थानीय टीमों के बीच टेनिस बॉल से क्रिकेट मैच का खेला जाएगा।
00000000