
ASI,villager,Digging,Antique Statue,
शुजालपुर. ग्राम ढाबलाघोसी के समीप दुमेल नदी में खुदाई के दौरान मजदूरों को शुक्रवार सुबह एक प्राचीन प्रतिमा मिली। प्रतिमा मिलने की खबर पर आसपास के गांवों से भी ग्रामीण उसे देखने पहुंचे। लगभग साढ़े पांच फीट की यह प्रतिमा पत्थर पर उकेरी हुई है। आसपास नक्शी है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा भगवान विष्णु की है। हालांकि प्रतिमा में जैन धर्म के भगवान आदिनाथ का भी रूप नजर आ रहा है।
गोसाई धाम मंदिर के समीप खुदाई के दौरान 10 फीट नीचे से यह प्रतिमा मिली है। ग्र्रामीणों ने इसको साफ कर मंदिर परिसर में रख दिया है। क्षेत्र में पूर्व में भी भगवान विष्णु सहित जैन धर्म के भगवानों की प्रतिमा मिल चुकी है। ढाबला के पटवारी सिद्धनाथ जाटवा ने बताया खुदाई में प्रतिमा मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है। प्रतिमा को तहसीलदार ने शुजालपुर लाने के निर्देश दिए थे। हालांकि ग्रामीण इसे गांव के ही मंदिर में रखना चाहते हैं। वरिष्ठों को अवगत करा दिया है। प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी है। इससे प्रतिमा की वास्तविकता और प्राचीन महत्व को जाना जा सके।
ढाबलाघोसी में खुदाई के दौरान पत्थर पर बनी प्रतिमा मिलने की जानकारी लगी है। इसे शुजालपुर लाने के निर्देश दिए हैं, जिससे की पुरातत्व विभाग से इसकी जांच कर इसकी प्राचीनता व इतिहास जाना जा सके।
अवनीश मिश्रा, तहसीलदार शुजालपुर
नंद महोत्सव पर ठाकुरजी का किया अद्भुत शृंगार
शाजापुर.सोमवारिया बाजार स्थित श्री गोवर्धननाथ मंदिर हवेली में शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे नंद महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव के आयोजन को लेकर ठाकुरजी का आकर्षक शृंगार किया गया। मनोरथी मनोज कुशवाह एवं परिवार रहा। बड़ी संख्या में वैष्णवजनों ने मंदिर हवेली में पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर में भजन-कीर्तन और प्रसादी का वितरण भी किया। श्रद्धालुु प्रभ की भक्ति में डूबकर मंत्रमुग्ध हो गए। शनिवार को मंदिर हवेली में राजदरबार महोत्सव मनेगा। मनोरथी वल्लभ माहेश्वरी हैं।
Updated on:
09 Jun 2018 12:01 am
Published on:
09 Jun 2018 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
