12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरकार मेघों के राजा इन्द्र को भी करना पड़ा जलाभिषेक

शाही सवारी में जयेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण, आशीष लेने उमड़े भक्त, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

2 min read
Google source verification
patrika

rain,faith,band,pooja,Devotee,sawan,shahi sawari,

शाजापुर. सावन के अंतिम सोमवार को तालाब की पाल स्थित जयेश्वर महादेव मंदिर से पूरे राजसी ठाट-बाट से पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। अगवानी के लिए यहां बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। पूरे नगर में दर्जनों स्थानों पर महादेव के स्वागत के लिए मंच तैयार किए गए।
इसके पहले शाम 5 बजे मंदिर पर भगवान का पूजन करने के लिए कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान, एसडीएम यूएस मरावी, भाजपा नेता जेपी मंडलोई, जयेश्वर महादेव मंदिर समिति के रूपकिशोर नवाब, सिद्धू कसेरा, रमेश कसेरा, किरणसिंह ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल भावसार सहित बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। विधि-विधान से महादेव का पूजन कर मुघौटे को पालकी में सवार किया। पालकी के अतिरिक्त मुख्य आकर्षण किन्नर अखड़ा की महामंडलेश्वर बदरू बाई, दिल्ली की किन्नर संजना सहित उनके साथी, जबलपुर का राजकुमार ब्रास बैंड रहा। मंगलमुखी परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। पालकी के दर्शन को खड़े भक्तों ने बग्घी में सवार किन्नर से भी आशीर्वाद लिया। जबलपुर के राजकुमार ब्रास बैंड ने सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी। सवारी में दो नयनाभिराम झांकियां शामिल रहीं। एक झांकी में माता के नौ रूपों के दर्शन थे।दूसरी झांकी में डमरू से भोलेनाथ निकलने का दृश्य दिखाया गया। चलित झांकियां जब गुजरी तो छोटे-बड़ों सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
ओंकारेश्वर महादेव ने चौथी बार किया नगर भ्रमण
धानमंडी स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से शाम 5 बजे ओंकारेश्वर महादेव के मुघौटे को विधि-विधान से रथ में सवार कर नगर भ्रमण कराया। भक्तों ने रथ में सवार महादेव का पूजन किया। इसी क्रम में सावन के अंतिम सोमवार को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी महादेव का आकर्षक शृंगार किया गया।
काशी विश्वनाथ का भव्य शृंगार
शाजापुर .विजयनगर स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में महादेव का आकर्षक शृंगार किया गया। महादेव को हाथी के रथ पर विराजमान किया गया। पुजारी ओमनाथ योगी ने बताया सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई थी और भक्त महादेव के दर्शन कर रहे थे। महिला श्रद्धालुओं ने भी दर्शन किए और भजन प्रस्तुत किए। प्रतिदिन मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शाम को महादेव की आरती की गई, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।