शाजापुर. शाजापुर जिले के पोलायकलां में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष के यहां दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर लाठियों से हमला बोल दिया। तीन वाहनों में सवार होकर बदमाश आए और पहले घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की और फिर घर के लोगों से दो मोबाइल छुड़ा लिए। बदमाशों ने घर के पुरूषों को बाहर निकाल कर जमकर लाठियां बरसाईं। बदमाश हत्या की नियत से आए थे लेकिन घर की महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का मोबाइल पर वीडियो बनाने के साथ ही उनका डटकर सामना किया। हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।