5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलौकिक आयोजन के लिए चल रही भव्य तैयारियां

नगर में पहली बार विवाह पंचमी पर निकलेगी ‘श्रीराम की भव्य बारात’, 28 को होगा ‘श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव’
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Piyush bhawsar

•

Updated: 23 Nov 2022, 10:03 PM IST

Grand preparations going on for supernatural event

शाजापुर। मंदिर में आयोजित बैठक में उपस्थित समिति सदस्य और श्रीराम भक्त

शाजापुर.

अगहन शुक्ल की पक्ष की पंचमी 28 नवंबर सोमवार को शहर के श्रीराम मंदिरों में विवाह पंचमी के रूप में मनाई जाएगी। जन-जन के आराध्य श्रीराम और माता जानकी के विवाह की तिथि होने से विवाह पंचमी पर श्रीराम मंदिरों में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव से जुड़े आयोजन होगें। इसी कड़ी में शहर के सोमेश्वर मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में भी ‘श्रीराम-जानकी विवाह’ उत्सव की तैयारियां शुरु हो चुकी है। विवाह महोत्सव के तहत शहर में पहली बार श्रीराम जी की भव्य बारात प्राचीन श्रीराम मंदिर किला परिसर से निकाली जाएगी। नगर में अब तक का यह पहला अवसर होगा जबकि श्रीराम बारात निकाली जाएगी।

विवाह पंचमी पर निकाली जाने वाली भव्य श्रीराम बारात और होने वाले आयोजन को लेकर सोमेश्वर मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। विवाह उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी रोहित विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक में 27 और 28 नवंबर को दो दिवसीय ‘श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव’ मनाने का निर्णय लिया गया। दो दिवसीय आयोजन के तहत 27 नवंबर को प्रात: 11 बजे श्री गणेश पूजन एवं दोपहर 2 बजे हल्दी-मेंहदी की रस्म होगी। 28 नवंबर को प्रात: 10 बजे श्रृंगार के बाद सांयकाल 04 बजे ‘श्रीराम जी की भव्य बारात’ प्राचीन श्रीराम मंदिर किला परिसर से निकाली जाएगी। सोमेश्वर मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर के पुजारी पं. लक्ष्मण प्रसाद दुबे ने बताया कि श्रीराम जानकी विवाह उत्सव में श्री गणेश पूजन एवं हल्दी मेहंदी की रस्म प्राचीन श्रीराम मंदिर सोमेश्वर मार्ग पर ही होगी। जबकि मंदिर की श्रीराम प्रतिमा चलित होने के कारण वर निकासी के रूप में श्रीराम प्रतिमा 28 नवंबर दोपहर 2 बजे ढोल ढमाकों के साथ किला परिसर पहुंचेगी। जहां से श्रीराम की भव्य बारात सांयकाल 4 बजे आरंभ होगी। श्रीराम बारात के संबंध में किला स्थित श्रीराम मंदिर समिति के संजय उदासी, जलज ठाकुर, बालकृष्ण पांचाल ने बताया कि श्रीराम बारात किला परिसर से निकलकर छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सडक़, नागनागिन रोड, सोमवारिया बाजार, कंस चौराहा, बालवीर हनुमान मंदिर से होती हुई सोमेश्वर मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। जहां श्रीराम बारात के स्वागत के साथ ही गोधूली बेला में श्रीराम जानकी विवाह उत्सव सम्पन्न होगा। इस बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद के सभापति दुष्यंत सोनी, पार्षद ओम उमठ, पार्षद प्रतिनिधि चिनेश जैन, अजय चंदेल, प्रशांत चौहान, मनोज गवली, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संतोष मेवाड़ा, महेश प्रजापति सहित मंदिर समिति के श्याम शर्मा, ललित कुंभकार, संजय राठौर, गजेंद्र पाठक, नीरज दुबे, ललित पालिवाल, कपिल शिंदे, हरिदर्शनसिंह तौमर, शरद मिश्रा, संजय शर्मा, योगेश पांचाल, पंकज भावसार, रामस्वरुप शर्मा, सीमा शर्मा, मनोरमा सहित सामाजिक, धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जन-जन से भव्य श्रीराम बारात में सम्मिलित होने का अनुरोध किया।

मंदिरों में पीले चावल बांटकर दे रहे निमंत्रण
प्रभू श्री राम की बारात में सम्मिलित होने एवं अनूठे विवाह आयोजन का साक्षी बनने के लिए मंदिर समिति द्वारा नगर के विभिन्न पहुंचकर पीले चावल बांटकर विधिवत कार्ड देकर आमंत्रित किया जा रहा है। गत दिवस समिति सदस्यों ने माता राजराजेश्वरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर भगवान को श्रीराम-जानकी विवाह के दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने के लिए अनुरोध किया।

किला परिसर में करवाई साफ-सफाई
श्रीराम-जानकी विवाह आयोजन के लिए किला परिसर स्थित मंदिर के आसपास लंबे समय से पसरी गंदगी को बुधवार को साफ करवाया गया। इस दौरान नगर पालिका के पार्षद प्रतिनिधि अजय चंदेल, सतीश राठौर, सभापति दुष्यंत सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे। यहां पर जेसीबी की मदद से गंदगी को हटवाकर टे्रक्टर-ट्रॉली में भरकर बाहर पहुंचाया गया।
०००००००००