
शाजापुर. पत्रिका के मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान से शहर के युवा जुड़े। स्थानीय केके कॉम्प्लेक्स में स्वच्छ राजनीति के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली गई। साथ ही संकल्प लिया कि अन्य लोगों को भी आगामी विधानसभा चुनाव में वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे। युवा इंजीनियर सिद्धांत सोनी ने कहा कि सभी मतदान जरूर करें। पत्रिका का अभियान सराहनीय है। मैं स्वयं तो मतदान करूंगा ही, अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा। इसी तरह आशीष पाटीदार जो कि युवा व्यापारी हैं, का कहना है कि मैं पत्रिका अभियान की सराहना करता हूं, और अभियान से जुडऩे का संकल्प लेकर अन्य को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करूंगा।