
बोतल में नहीं मिलेगा किसी को भी पेट्रोल
शाजापुर.
1 जून से प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर हर दिन प्रशासन अपनी व्यवस्थाएं पुख्ता करता जा रहा है। अब जिला प्रशासन ने जिले के सभी पेट्रोल पंप के संचालकों को निर्देश जारी किए है कि किसी भी स्थिति में किसी को भी बोतल या कैन में भरकर पेट्रौल/डीजल का विक्रय न करें। पेट्रोल-डीजल को सीधे वाहनों में ही भरें। जिला प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर भी नजर रखी जा रही है।
पूरे प्रदेश में 1 से 10 जून तक प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। अधिकारी जहां ग्रामीणों से संपर्क करते हुए उन्हें शांति बनाए रखने की अपील करने में लगे हुए है, वहीं संदिग्धों और पुराने आंदोलनकारियों से बांड भी भरवाए जा रहे है। इस बीच जिला प्रशासन ने जिले के सभी पेट्रोल-पंप संचालकों को भी अर्लट करते हुए निर्देश जारी किए है। जिसमें यह बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति को खुला पेट्रोल या डीजल नहीं विक्रय करें। पेट्रोल-डीजल को सीधे वाहनों में ही भरा जाए। ताकि किसी भी तरह की अप्रीय स्थिति में पेट्रोल-डीजल के उपयोग को रोका जा सके। इसके साथ ही सभी पंप पर पेट्रोल-डीजल के स्टॉक और उपलब्धता पर भी निगरानी की जा रही है।
किसान संघों के पदाधिकारियों से की चर्चा
कलेक्टर श्रीकांत बनोठ एवं एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने मंगलवार जिले के विभिन्न किसान संघों के पदाधिकारियों से चर्चा की। किसान संघो के पदाधिकारियों ने बताया कि वे किसी प्रकार का आंदोलन नहीं कर रहे है। सोशल मीडिया पर 1 से 10 जून तक चल रहे आंदोलन के संदेश को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में किसान संघों के पदाधिकारियों ने समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि किसानों की बताई गई समस्याओं के शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
इनका कहना है
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को किसी को भी डिब्बे या कैन में पेट्रोल-डीजल नहीं देने के निर्देश जारी किए गए है। पेट्रोल-डीजल वाहनों में ही भरा जाएगा। प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर तैयारियां की जा रही है।
- यूएस मरावी, एसडीएम-शाजापुर

Published on:
29 May 2018 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
