19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shajapur / पेट्रोल टैंकर ने भाई-बहन को मारी टक्कर, मौत

पेट्रोल टैंकर ने भाई-बहन को मारी टक्कर, मौत

गांव आलनिया के समीप हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 10 Apr 2018, 8:02 AM IST

patrika

death,collision,petrol tanker,shajapur news,brother-sister,

कालापीपल. सोमवार को कालापीपल में दोपहर 1.10 मिनिट के लगभग पेट्रोल टैंकर चालक ने पीछे से बाइक के पास खड़े भाई बहन को टक्कर मार दी। इसमे युवक की मौके पर ही मोत हो गई, वही उसके साथ खड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई चालक मोके से फरार है।
ग्राम आलनिया निवासी दीपक पिता मनोहरसिंह चंदेल (१९) अपनी बहन प्रियंका के साथ गांव से कालापीपल आधार कार्ड बनवाने आया था। कालापीपल से गांव आलनिया की और जाते समय अष्टविनायक वेयरहाउस पर दीपक के अंकल कुछ काम से गए। साथ ही दोनों भाई-बहन वही साइड में गाड़ी के पास खड़े हो गए कालापीपल की ओर से रिलायंस पेट्रोलियम का टैंकर नं. एमपी 09 एचएफ 3198 ट्रक आ रहा था, जिसने उन पर पीछे से टक्कर मार दी व दोनों भाई बहन गिर कर टैंकर के नीचे आ गए।
दीपक पहिये के बीच फंस गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वही पिंकी भी नीचे फंस गई।
मशक्कत के बाद निकला शव
मृतक दीपक टैंकर के पहिये के नीचे फंस गया था वही जिस तरफ फसा था उस तरफ जगह नीची व मुरम की होने के कारण टैंकर तिरछा हो गया लोगों द्वारा पुलिस के पहुंचे से पहले ट्रक धकेलने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहे । काफी देर बाद पुलिस के आने पर जेसीबी को बुलाया गया एव उसी की मदद से उसको पलटी कराई गई तब शव निकाला गया जहां से स्वास्थ केंद्र लेकर गए। यहां पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मौके से फरार हो गया चालक
टक्कर होते ही चालक मोके से तुरंत भाग निकला राहगीरों व वेयरहाउस से कई लोग तुरंत मोके पर जमा हो गए एव घायल प्रियंका को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कालापीपल लेकर पहुंचे जहां गंभीर अवस्था में उसे भोपाल रेफर किया गया।
इकलौता बेटा था, पिता को पैरालिसिस
दीपक तीन बहनों के बाद सबसे छोटा व मनोहरसिंह का इकलोता लड़का था उसकी तीनो बहन की शादी हो चुकी है। दीपक कालापीपल के निजी स्कूल में पड़ता था। वहीं पिता पहले से लकवा की बीमारी के चलते घर पर रहते थे।