1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के गड्ढों ने खोली नपा की पोल, चूरी बिछाकर की औपचारिकता

बारिश के पूर्व होना था पेंचवर्क कार्य, अब तक नहीं हुई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 11 Sep 2018, 10:07 PM IST

patrika

शहर के गड्ढों ने खोली नपा की पोल, चूरी बिछाकर की औपचारिकता

शाजापुर.
शहर के आंतरिक मार्गों पर खराब हो रही सडक़ों के संधारण में इस बार नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया। बारिश पूर्व शहर के कुछ हिस्सों में खराब सडक़ों पर पैचवर्क कर दिया, लेकिन शहर के अन्य महत्वपूर्ण मार्गों की सुध नगर पालिका ने अभी तक नहीं ली। शहर के मुख्य मार्गों पर अभी गड्ढों की भरमार है। जहां बारिश के दौरान महज चूरी डालकर औपचारिकता पूरी कर ली। लेकिन अब पुन: चूरी गड्ढों से निकलकर मार्ग पर फैल रही है। जो वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रही है। बगैर डामर के किया गया पेंचवर्क लापरवाही वाला साबित हुआ। जहां वाहन चालकों को काफी परेशानी आती है। बारिश के पूर्व गड्ढों पर पेंचवर्क नहीं होने से अब गड्ढों ने बड़ा रूप ले लिया है। जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
शहर के सोमवारिया बाजार, छोटा चौक, मीरकला बाजार सहित अन्य स्थानों पर सडक़ पर गड्ढे हो रहे थे। जहां बारिश के दौरान महज चूरी डाली गई, जो अब गड्ढों से निकल रही है। बारिश के पहले नगर पालिका ने कुछ स्थानों पर तो गड्ढों का पैचवर्क करवा दिया, लेकिन उक्त क्षेत्र में आज तक पेंचवर्क नहीं किया गया। खास बात यह है कि नगरपालिका भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में खराब सडक़ से हर दिन लोगों को गुजरने में परेशानी हो रही है।

दुर्घटना का भी रहता है खतरा
खराब सडक़ के कारण एक ओर जहां लोगों को यहां से गुजरने मेें परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। बारिश मेें ये समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। सडक़ के गड्ढों में पानी भर जाने के कारण इससे बचने के प्रयास में हादसों की आशंका और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त पानी भरा रहने से उक्क्त स्थानों पर कीचड़ की भी समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है।

कलेक्टर ने दिए सीएमओ को निर्देश
आगामी दिनों गणेशोत्सव, डोल ग्यारस और मोहर्रम पर्व अंतर्गत अनेकों जुलूस इन्हीं मार्गों से निकलेंगे। जिसके तहत गत दिनों शांति समिति की बैठक में भी शहर की सडक़ों पर हो गड्ढों को लेकर सवाल उठे थे। जिस पर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने नगर पालिका सीएमओ को त्योहार के पूर्व गड्ढों को भरने सडक़ मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।