10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक प्लान : आजाद चौक पर आज से ये वाहन नहीं दिखाई देंगे

रक्षाबंधन पर्व को लेकर यातायात विभाग ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान, पत्रिका ने शहर में बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर उठाया था मुद्दा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 24 Aug 2018, 7:30 AM IST

patrika

RakshaBandhan,traffic plan,

शाजापुर. रक्षाबंधन की रौनक बाजार में दिखने लगी है। आगामी दिनों में यह चरम पर होगी। शहर से लेकर जिले के ग्रामीण अंचल के लोग खरीददारी के लिए बाजार में आएंगे। दूसरी ओर ग्राहकों को लुभाने के लिए मुख्य रूप से राखियों की दुकान चौक बाजार और नईसड़क पर लगेंगी। इसके चलते इस क्षेत्र में शुक्रवार से बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
त्योहार पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं व अन्य बड़ी संख्या में बाजार में खरीदी करने पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सराफा बाजार और आजाद चौक में देखी जा रही है। इसके चलते पुलिस भी यहां नजर रख रही है। दरअसल, भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश भी वारदात को अंजाम दे देते हैं। पूर्व में त्योहार के समय ठगी, चोरी और लूट जैसी वारदात सामने आ चुकी हैं। चौक बाजार में शहर का राखियों का प्रमुख बाजार लगता है। इसके चलते राखी की खरीदारी के लिए यहां महिलाएं बड़ी संख्या में इसी क्षेत्र में आती हैं। त्योहार के कारण प्रमुख बाजारों में भीड़ बढऩे के कारण 24 अगस्त से प्रमुख बाजारों में तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने के लिए यातायात विभाग ने पहल की है। प्रमुख इलाकों में यातायात न बिगड़े इसके लिए यातायात अमला इन क्षेत्रों में तैनात रहेगा।
प्रमुख स्थानों पर स्टॉपर लगाने के साथ जवान तैनात किए जाएंगे। यातायात थाने के साथ ही कोतवाली और पुलिस लाइन का बल भी त्योहार पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के प्रमुख बाजार में तैनात रहेगा। त्योहार के दौरान शहरभर में लगे शासकीय कैमरों में कैद होने वाली गतिविधियों पर भी पैनी निगाह रखी जाएगी। शहर में करीब 200 स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कैमरे लगे हैं। जिन पर पुलिस कंट्रोल रूम स्थित डिस्प्ले रूम से नजर रखी जाती है।
...तो होगी व्यापारियों पर कार्रवाई
त्योहार के दौरान खास तौर पर नई सड़क, मीरकला, किला रोड, सोमवारिया, सराफा बाजार, छोटा चौक, आजाद चौक क्षेत्र में यातायात और भीड़ का दवाब बढ़ेगा। इसके चलते इन क्षेत्रों पर विशेष नजर रहेगी। यातायात जाम की स्थिति न बने, इसके लिए दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई है। त्योहार के दौरान भी इस पर नजर रखी जाएगी। यातायात पुलिस का कहना है कि कोशिश की जाएगी कि दुकानदार और ग्राहक दोनों को परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था रहे। इसके बावजूद भी अगर कोई दुकानदार सड़क पर सामान रखकर अव्यवस्था फैलाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
यहां ले गए वाहन, तो होगी फजीहत
त्योहार के दिनों में शहर में राधा टॉकिज, कसेरा बाजार, किला रोड, सोमवारिया बाजार आदि क्षेत्रों में भीड़ रहती है। इसे देखते हुए त्योहार के दिन आमजन अति आवश्यक होने पर ही इन क्षेत्रों में वाहन लेकर जाए। यदि कोई छोटा-मोटा काम है, तो पैदल जाना ही उचित होगा। किला गेट क्षेत्र, तालाब की पाल स्थित जयेश्वर महादेव मंदिर के पास वाहन पार्किंग की जा सकती है।
त्योहार के दिनों में मुख्य बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य बड़े वाहन के प्रवेश पर सख्ती से रोक रहेगी। मनाही के बाद भी यदि कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली बाजार में प्रवेश करते पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नई सड़क सहित प्रमुख मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण जाम लगने की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर यातायात अमला सख्ती करेगा।
रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर यातायात प्लान तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार से मुख्य बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी बाजार में तैनात रहेगा।
पार्वती गौड़, यातायात थाना प्रभारी-शाजापुर