छात्रा कविता, मीना, गौरी, ललितनाथ, चत्तरसिंह, जमनानाथ ने बताया हमारी कक्षाएं रोज मैदान में ही लगाई जाती हैं। जब बारिश होती है तो छुट्टी कर दी जाती है। ग्रामीण लालूनाथ, भेरूनाथ, सुमेरसिंह, बलवंत के अनुसार स्कूल की छत जर्जर हो चुकी है। उसमें दरारें दिख रही हैं। हम घुमक्कड़ जाति के हैं। व्यापार-व्यवसाय के सिलसिले में अधिकांश समय अन्य राज्यों में रहते हैं। बच्चे रिश्तेदारों के पास रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। शाला प्रभारी के पत्र के बाद विभाग के उपयंत्री ने भवन का निरीक्षण किया तथा यही बताया कि अब इस भवन में कक्षा लगाना खतरे से खाली नही। स्कूल में पहले 105 बच्चे थे किंतु भवन की हालत खराब हो जाने के बाद 20 बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं।