जानकारी के अनुसार, शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश गांव के ही युवक नितिन के घर पहुंचे। जहां बदमाशों ने अपने आप को वित्त मंत्रालय से बताते हुए युवक नितिन को घर पर बुलाने की बात कही। परिवार ने जैसे ही नितिन को फोन करके उसे घर बुलाया। बदमाशों ने उस से बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने नितिन के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में नितिन के सीने में गोली लगी। वही बदमाश मौके से भाग निकले।