26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शामली
युवती को ले जा रहे युवक की सारे राह पिटाई, देखें वीडियो
Play video

युवती को ले जा रहे युवक की सारे राह पिटाई, देखें वीडियो

युवती काे बाइक पर लेकर जा रहे युवक काे लाेगाें ने रास्ते में राेक लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दाैरान का एक वीडियो अब साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 Nov 2020, 10:57 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली ( Shamli ) युवती को बाइक पर ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कारतूस के खोखे लेकर अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे पूर्व विधायक, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाइक पर युवती को साथ ले जा रहे युवक को लोगों ने बीच रास्ते में पकड़ लिया और पीटने लगे। युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का आराेप लगाते हुए लाेगाें ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत के निकट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और युवती को अपने साथ घर ले गए। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान का कहना है कि युवक से मारपीट करने का वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश