कोरोना संक्रमण ने चीन सहित अन्य देशों में तबाही मचा रखी है। इसके साथ ही अब देशभर में भी कोरोना के मरीज देखने को मिल रहे हैं। इसी दरम्यान बेंगलुरु में बाल काटने का कर रहा युवक कैराना नगर के मोहल्ला गुंबद स्थित अपने घर पहुंचा। युवक ने बताया कि उसकी बेंगलुरु के सीमाको इलाके में सलमान हेयर सैलून की दुकान है, क्योंकि बेंगलुरु में कोरोना वायरस के चलते छुट्टी कर दी गई। इसलिए वह देर रात अपने घर लौट आया। इसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने पहुंचा। यहां डॉक्टर विकास कुमार और डॉ मोहम्मद अली ने युवक को बुखार, नजला, खासी की जांच की, जिसमें युवक को नजला खांसी और बुखार नहीं मिला। डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि युवक पिछले दिनों बेंगलुरु से आया है, जिसे पुलिस अपनी हिरासत में लेकर हॉस्पिटल आई थी। फिलहाल, युवक को 14 दिन के लिए घर पर रहने की हिदायत दी गई है।