7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच ईंट भट्‌टा मजदूरों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग, तीसरे को लग कई भनक, इसके बाद जो हुआ

प्रेम प्रसंग में बाधा बनने प्रेमी जोड़े ने पार कर दी सारी हदें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 May 2020, 10:58 AM IST

police.png

शामली. 6 दिन पहले सड़क किनारे किसान के खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। 3 दिन बाद मृतक युवक के परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर युवक की पहचान की थी। मृतक युवक के पिता ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने 6 दिन पहले हुए हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। जिसमें युवक की हत्या अवैध संबंधों के बीच में बाधा बनने पर एक महिला व दो दोस्तों ने की थी। पुलिस ने महिला प्रेमिका सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका की हो गई शादी तो प्रेमी मां से बोला, आखिरी बार देख लो मेरा चेहरा, फिर किया यह काम

मुख्य आरोपी जोगिंदर उर्फ काला ने बताया कि महिला सपना से उसके काफी दिनों से अवैध संबंध हैं। उसका दोस्त तरुण उर्फ तन्नी उसकी प्रेमिका सपना को भगा ले जाने की जिद कर रहा था। इस वजह से पूर्व में उनके बीच मारपीट भी हुई थी। तरुण उर्फ तन्नी ने जगह-जगह सपना से अवैध संबंधों को उजागर करना शुरू कर दिया था। इससे उनकी काफी बदनामी हो रही थी। सपना ने काफी परेशान होकर उसके साथी अमित के साथ मिलकर तरूण उर्फ तन्नी को अपने रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र रचा तथा उसकी हत्या कर लाश ग्राम तीतरवाड़ा को जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे छिपा दी थी। कोतवाली एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 6 दिन पूर्व हुए तरूण उर्फ तन्नी हत्याकांड का पुलिस ने मुकदमा लिखने के 12 घंटे बाद खुलासा हो गया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से हरियाणा के सिंभालका से चोरी हुआ एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: मासूम संग लॉकडाउन में फंसी MP की महिला को प्रशासन से नहीं मिली मदद, स्थानीय लोगों ने की सराहनीय पहल

दरअसल, 12 मई की सुबह करीब 9 बजे कैराना कोतवाली के गांव बुच्चाखेड़ी के सामने सड़क किनारे अरविंद के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मृतक युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 15 मई को मृतक युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे। जहां पर परिजनों ने युवक का फोटो देखकर उसकी पहचान तरुण उर्फ तन्नी निवासी ग्राम कुरनाला थाना मतलौडा जिला पानीपत हरियाणा के रूप में की थी। मृत युवक के पिता सुरेश ने बताया कि तरुण उर्फ तन्नी सिभालका के एक ईंट भट्टे पर काम करता था। ईंट भट्टे से उसका एक दोस्त उसे बाइक पर बैठा कर ले गया था। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मृतक के दो दोस्तों जोगिंदर उर्फ काला, अमित तथा एक महिला सपना निवासी ग्राम नारायणा थाना समालखा जिला पानीपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार की शाम पुलिस ने तीतरवाडा रोड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से चोरी का एक जॉनडियर ट्रैक्टर भी बरामद किया तथा आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मृतक का गमछा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।