1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब घर-घर पहुंचेगा सरकारी अस्पताल, देखे वीडियो

सरकारी अस्पताल खुद चलकर मरीज के घर पहुंचेगा मुफ्त में ‌चिकित्सा सुविधा लोगों को मिलेगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 27 Mar 2019, 10:09 AM IST

ambulance

अब घर-घर पहुंचेगा सरकारी अस्पताल, देखे वीडियो

शामली. थानाभवन ब्लॉक से दूरस्थ गांवों के ‌मरीजों को उपचार के लिए अब भटकना नहीं होगा। अब सरकारी अस्पताल खुद चलकर उनके घर पहुंचेगा। साथ ही मुफ्त में ‌चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगा। सोमवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांतिप्रसाद ने अस्पताल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एंबुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांतिप्रसाद ने बताया कि सरकारी अस्पताल से ऐसे 12 गांव हैं जो दूरस्थ इलाके में पड़ते हैं। इन गांवों के मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए कोसों दूर चलकर थानाभवन आना पड़ता था। इससे मरीजों को परेशानियां उठानी होती थी। मरीजों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई के तहत जिले में तीन एंबुलेंस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से पहली एंबुलेंस बस सेवा का शुभारंभ कस्बे से किया गया है। जल्द ही 2 अन्य एंबुलेंस शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन एंबुलेंस में मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और छोटे ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी मिलेगी। प्रत्येक दिन यह एंबूलेंस बस सीएमओ कार्यालय से दवाईयां लेकर निर्धारित गांव पहुंचेगी और मरीजों का उपचार करेगी।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश