बताया जाता है कि विकास पिछले काफी समय से अपनी पोस्टिंग मुर्शिदाबाद जिले में ही कराने के लिए प्रयासरत था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जवान विकास की मृत्यु की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग भी उसके घर संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। उधर बीएसएफ जवान की मृत्यु की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे।