5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शामली में कोरोना के तीन नए राेगी सामने आए, मचा हड़कंप

Highlights निजामुद्दीन मरकज से शाामली पहुंचे थे तीनों जमाती पुलिस ने एक मस्जिद से सभी काे भेजा था क्वारेंटाइन सेंटर शुक्रवार काे 16 की रिपाेर्ट नेगेटिव ताे तीन की आई पॉजिटिव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 3 Apr 2020, 11:05 PM IST

shamli.jpg

shamli

शामली। जिले में शुक्रवार काे कोरोना (Corona virus ) के तीन नए मामले सामने आ गए। इनमें से दाे बाग्लादेश के हैं जबकि एक असम राज्य का रहने वाला है। तीन नए मामले सामने आने के बाद यहां हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के सहारनपुर तक पहुंचा कोरोना, 67 साल के जमाती की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव

शामली जिले में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन कोरोना वायरस जो नए राेगी सामने आए हैं वह हजरत निजामुद्दीन से शामली आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हे क्वारेटाईन कराते हुए इनके सेंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार काे इनकी रिपाेर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Breaking: जमात में लखनऊ गए सहारनपुर के 12 लाेग निकले कोरोना पॉजिटिव

शामली सीएमओ ने इनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। बताया कि, दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज जमात से शामली पहुंचे दो बांग्लादेशी और एक असम के नागरिक की रिपाेर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वस्थ्य विभाग ने ऐसे करीब 182 लोगों को क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा था। एक दि दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 19 जमातियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। अब इनमेंसे 3 की रिपाेर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। यह अलग बात है कि, 16 की रिपाेर्ट नेगेटिव आई है।

यह भी पढ़ें: Noida में सीजफायर कंपनी के कारण Coronavirus की चपेट में आए मां-बेटे, 50 पहुंची संख्या, 8 ठीक होकर घर गए

शामली में अब तक कुल 4 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पहले से ही ऐसे मरीजों को उपचार भी दिया जा रहा है। जिलाधिकरी जसजीत कौर ने बताया कि, दाे दिन पूर्व थानाभवन के गांव भैसानी इस्लामपुर से 19 जमातियों को पुलिस ने जलालाबाद मदरसे में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड में भेजा था। यहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से कुल 19 लोगों के सैंपल लेकर के मेरठ मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे थे।

यह भी पढ़ें: Lockdown: SSP ने कहा गलियों में घूमने वालों की वाट्सएप पर भेजें वीडियो, दर्ज हाेगी FIR

शुक्रवार काे इनकी रिपाेर्ट आई। कुल 3 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 16 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश