
'वोट' डालने आये इन लोगों को बूथ पर तैनात जवानों ने कर्इ राउंड फायरिंग कर एेसे खदेड़ा, वायरल हुआ वीडियो- देखें वीडियो
शामली।लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को संपन्न हुए पहले चरण के मतदान में कर्इ जगह वोटिंग को लेकर अजब गजब नजारे रहे।इसी कड़ी में कैराना लोकसभा सीट पर शामली के रसूलपुर गुजरान गांव में स्थित बूथ का एक एेसा वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मी गांव वालों को खदेड़ने के साथ ही कर्इ राउंड फायरिंग करते दिख रहे हैं।बताया जा रहा है कि सारा विवाद फर्जी वोट को लेकर हुआ।जिसमें कुछ ग्रामीण बगैर आईडी के वोट डालने का प्रयास कर रहे थे।इनकार करने पर पुलिस से भिड़ गये।
पहले जमकर बरसार्इ लाठियां फिर की कर्इ राउंड फायरिंग
दरअसल वीडियों में दिख रहा है कि कुछ लोग भारी संख्या में बूथ के अंदर घुस रहे है। जिन्हें बीएसएफ कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इसबीच ही दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गर्इ। वीडियो में दिख रहा है कि बूथ पर तैनात फोर्स ने लोगों को खदेड़ने के साथ ही कर्इ राउंड हवार्इ फायरिंग की। इस घटना का यह वीडियो बूथ के छत से बनाया गया है। इससे कैराना लोकसभा में आने वाले शामली के रसूलपुर गुजरान गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
पहले रोकने का प्रयास किया फिर की फायरिंग
वहीं बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने फर्जी वोट डालने का प्रयास किया था। यहां तैनात पुलिस फोर्स ने पहले उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। साथ ही मौके पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शांत कराने का प्रयास किया गया। हंगामा करने वालों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठियां बरसाई। इतना ही नहीं, लोगों के जबरन बूथ में घुसने के प्रयास पर फोर्स ने कर्इ राउंड फायरिंग कर दी। डीएम अखिलेश सिंह व एसपी अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
Updated on:
11 Apr 2019, 8:00 PM IST
Published on:
11 Apr 2019, 8:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.