शामली। जनपद में धर्म व नाम बदलकर एक युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपना धर्म और नाम बदलकर फेसबुक पर युवती से दोस्ती की। फिर प्यार का नाटककर धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली और कई साल तक ब्लैकमेल किया। आरोप है कि ब्लैकमेलिंग कर युवक ने उससे शादी की और अब आरोपी युवती को सऊदी अरब में बेचने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।