25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: गांवों को लेकर योगी के मंत्री ने दिया ऐसा आदेश, हर तरफ जमकर हो रही तारीफ

Highlights: -शामली जनपद में तीन बड़ी गन्ना फैक्ट्री हैं -मंत्री सुरेश राणा सूबे के गन्ना कैबिनेट मंत्री हैं -उन्होंने जिले की तीनों गन्ना फैक्टरियों को अपने क्षेत्र के गांवों को सैनिटाइजर करने के आदेश दिए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Apr 2020, 12:53 PM IST

Cabinet Minister Suresh Rana

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

शामली। प्रदेश सरकार में कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शामली नगरवासियों के लिए एक पहल की है। जहां एक तरफ पूरे देश मे कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं यूपी के जनपद शामली में बीजेपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सख्त नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शामली के सैकड़ो गांवों को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : क्वांरटीन किये गए जमाती मांग रहे बिरयानी, महिला नर्स हटाकर पुरुष स्टाफ को लगाया गया

दरअसल, शामली जनपद में तीन बड़ी गन्ना फैक्ट्री हैं और मंत्री सुरेश राणा सूबे के गन्ना कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने जिले की तीनों गन्ना फैक्टरियों को अपने क्षेत्र के गांवों को सैनिटाइजर करने के आदेश दिए हैं। मंत्री के आदेश के बाद मिल प्रबन्धकों द्वारा पालन किया जा रहा है और क्षेत्र के गांवों को सैनिटाइजर किया जा रहा है। गांव में दो-दो मशीनों से सैनिटाइज किया जा रहा है, ताकि लोगों को कोरोना की इस महामारी से निजात मिल सके।

यह भी पढ़ें: CM Yogi के मंत्री उतरे सड़कों पर और खुद मलिन बस्ती को किया सैनिटाइज

अभी तक दो दर्जन से अधिक गांवों को सैनिटाइजर किया जा चुका है और इसके अलावा अभी ऐसा हजारों की संख्या में गांव हैं, जिन्हें सैनिटाइज किया जायेगा। गांववासी मंत्री के इस फैसले को सार्थक मानकर चल रहे है और ग्रामीण कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा की प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि मन्त्री की इस पहल से बहुत लाभ मिलेगा और इसी तरह से कोरोना हारेगा ओर इंडिया जीतेगा।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग