राजेन्द्र के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी अशोक उर्फ मुन्नी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं, बदमाशों की गोली से सिपाही नरेश भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और बाइक बरामद करने की बात कही है। बदमाश राजेन्द्र काफी शातिर किस्म का है। वह अलग-अलग राज्यों में चैन स्नैचिंग व लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। राजेन्द्र चेन्नई, भटिंडा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में वारदात करता था।