26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस आईएएस अधिकारी की अपील मानने से आपकी जिंदगी हो जाएगी खुशहाल

शामली के डीएम ने दिवाली से पहले लोगों को दी बड़ी शिक्षा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 1 Nov 2018, 7:53 PM IST

DM Shamli

इस आईएएस अधिकारी की अपील मानने से आपकी जिंदगी हो जाएगी खुशहाल

शामली. जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने दीपावली पर्व को हर्सोउल्लास के साथ मनाने और दीपावली के अवसर पर समाज की बेहतरी और प्रर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के लिये सावधानी पूर्वक गुणवत्ता एवं निर्धारित मानक वाले पटाखों का ही इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद एनसीआर में शामिल होने के कारण यहां भी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मिलावट खोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कही पर किसी भी प्रकार का विवाद हो तो समय रहते उसका निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सम्प्रदायिकता फैलाने वाले एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क कृष्टि रखी जाए।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली के त्यौहार के मददेनजर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद एनसीआर में शामिल हो चुका है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप दीपावली के अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित एवं जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग किया जाए और शांत क्षेत्र में पटाखों का संचालन प्रतिबंधित होगा। तेज पटाखों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर भूरा असर पढ़ता है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस धारी ही पटाखों का उत्पादन, भंडारण व बिक्री करेंगे तथा लाइसेंस में दी गयी सर्तों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि पटाखों की कोई भी दुकान हाईटेंशन विद्युत तारों के नीचे, विद्युत खम्बों के निकट और पैट्रोलध्कैरोसिन पम्प के निकट कोई भी दुकान नहीं लगाई जाएगी।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने नगरपालिका को साफ-सफाई और सर्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि त्यौहारों के समय बिजली की परियाप्त सपलाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में जले केस के ईलाज के लिये समुचित मात्रा में दवाई रखी जाये तथा अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था पर्याप्त संख्या में रखी जाये। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के लिए चौबीसों घण्टे तैयार रहने की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग एम्बुलेस तथा आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे और अपने कर्तब्य को जिम्मेदारी के साथ निभाये। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मिलावट खोरों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।


वहीं, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने दीपावली के त्यौहार के अवसर पर अतिक्रमण को हटाने तथा जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड़वेज के एआरएम को भैयादूज के त्यौहार के समय रोड़वेज बस बढ़ाने तथा जेब कतरों और जहर खुरानी करने वाले बदमाशों को पकड़वाने के लिये रोड़वेज कंडक्टर, पुलिस का सहयोग करें। जिससे सातिर बदमाश जल्द पकड़े जाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अपने बच्चों को पटाखों के संचालन से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा बीमारियां फेलने से स्वास्थ्य खराब होता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बाजारों में शाम को गश्त लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने सहायक परिवहन अधिकारी को बसों की छतों पर यात्री को किसी भी हाल में नहीं बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके विरूद्ध अभियान चलाकर यात्रियों को बसों की छतों पर बैठने से रोका जाए तथा बसों को नियंत्रण से संचालन को प्रभावी बनाये। बैठक में एडीएम केबी सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम प्रांत कुमार भारती, एसडीएम कैराना अमितपाल शर्मा, एसडीएम ऊन केपी तोमर, सीओ कैराना राजेश तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, बीएसए गीता वर्मा, ईओ रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग