10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शामली: लॉकडाउन में घर से किया दो सगी बहनों का अपहरण, फिर करा दिया जबरदस्ती निकाह

Highlights पुलिस ने कुछ ही घंटों में तलाशा दोनों को पिता समेत 10 लोगों पर लगा आरोप सहारनपुर व शामली के युवकों से कराया निकाह

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2020-05-14-11h04m02s873.png

शामली। लॉकडाउन के इस दौर में जनपद में दो सगी बहनों को अगवा कर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवतियों को पिता और उसके साथियों ने घर से अगवा कर लिया। इसके बाद जबरन दोनों सगी बहनों की शादी कर डाली। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बिना मर्जी के यह शादी कराई गई है। इनमें से एक युवती की शादी सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में तो दूसरी की शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में हुई है।

पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन

बुधवार को इसकी शिकायत लेकर दोनों युवतियों की मां थाने पहुंची। इस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों युवतियों को बरामद कर लिया। थाने में युवतियों ने पिता सहित 10 लोगों पर घर से अगवाकर ले जाने व जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिता सहित 10 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साथियों के साथ मिलकर किया अगवा

मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर का है। गांव फतेहपुर निवासी महिला ने अपनी दो बेटियों को अगवाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति दोनों बेटियों को अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर अगवाकर ले गया है। उसकी बेटियों की उम्र 23 व 20 वर्ष बताई जा रही है। पीड़ित दोनों युवतियां अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। उस दौरान युवतियों का पिता घर पर पहुंचा। उसके साथ अन्य लोग भी थे। उन्होंने दोनों सगी बहनों को अगवा कर उनका बिना मर्जी के निकाह करा दिया। एक युवती की शादी सहारनपुर के युवक से कराई गई जबकि दूसरी का निकाह झिंझाना थाना क्षेत्र के युवक से कराया गया।

ये हैं आरोपियों के नाम

दोनों सगी बहनों का आरोप है कि उनकी शादी बिना उनकी मर्जी से कराई गई है। वे दोनों और उनकी मां इस शादी से खुश नहीं हैं। आरोप है कि पिता, उनके साथी शमशाद, सलमान, हारून, नवाब, लाला, अब्बास, मोनू, इमरान और सद्दाम उन्हें घर से अगवाकर ले गए थे। सीओ कैराना प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटों में उनको तलाश लिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवतियों को उनकी मां को सौंप दिया गया है।