20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: नाजमीम ने 112 पर कॉल कर कहा— सिलेंडर खत्म हो गया है, फौरन सिलेंडर व राशन लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

Highlights Shamli के Kandhla में सामने आया मामला पैसे भी खत्म हो गए दंपती के पास पुलिसकर्मी ने सबसे अपने घरों में रहने की अपील की  
2 min read
Google source verification
vlcsnap-2020-03-25-16h28m11s426.png

शामली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है। इस दौरान लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। ऐसे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर उनके घर का सामान खत्म हो जाता है, तो पुलिस (Police) उनकी सहायता में सदैव तत्पर है। पुलिसकर्मी लोगों को खाने-पीने के सामान से लेकर के घर में उपयोग होने वाला जरूरत का सामान भी होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि लोग बस घरों में रहे। घरों से बाहर बिल्कुल ना निकलें।

यह भी पढ़ें: Noida: विदेश से लौटे लोगों के संपर्क में आए दो लोग और कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

112 पर किया फोन

इसका ताजा उदाहरण जनपद शामली के कस्बा कांधला में देखने को मिला है। मोहल्ला मिर्दगान निवासी नाजमीम ने घर में गैस सिलेंडर और राशन खत्म हो जाने की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 112 (Dial 112) नंबर पर दी। उन्होंने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके घर का गैस सिलेंडर खत्म हो चुका है। इसके अलावा उनके पास खाने—पीने को राशन भी नहीं था। साथ ही उनके पास पैसे भी नहीं हैं। क्षेत्र में लॉकडाउन है। ऐसे में वह घर से बाहर निकलना उचित नहीं समझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Lockdown: नोएडा के लोगों ने पेश की नजीर, इस तरह लिया दुकान से सामान

पुलिस ने किया संपर्क

इसके बाद कांधला पुलिस गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी लेकर के उनके घर के पास पहुंच गई। वहां पुलिस ने उनसे संपर्क कर सिलेंडर और राशन उपलब्ध कराया। पुलिसकर्मी मोहम्मद वसीम ने बताया कि 112 पर सिलेंडर खत्म होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वे वहां पहुंचे थे। वे बस सबसे यहीं अपील कर रहे हैं कि सब अपने घरों में रहें। कांधला थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्हें पीआरवी पर एक कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने उन्हें घर में गैस सिलेंडर और खाने का राशन खत्म होना बताया था। इसके बाद उन्होंने तत्काल सिलेंडर और खाने का राशन भिजवाया।







बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग