30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस थाने की पुलिस को मिला ऐसा सम्मान कि डीजीपी भी दाद देने को हो गए मजबूर

शामली पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मानगृह मंत्री ने सबसे बेहतर पुलिस का दिया खिताब80 बिंदुओं की जांच पड़ताल के बाद मिलता है यह पुरस्कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 18 Apr 2019, 6:43 PM IST

shamli police

यूपी के इस थाने की पुलिस को मिला ऐसा सम्मान कि डीजीपी भी दाद देने को हो गए मजबूर

शामली. केन्द्रीय गृह मंत्रालय के की ओर से वर्ष 2018 के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस पर कि गए सर्वे में शामली जनपद के बाबरी थाने को प्रथम स्थान मिला है। इस थाने को यह स्थान गृह मंत्रालय के द्वारा की गई 80 बिंदुओं की जांच पड़ताल के बाद मिला है। गृह मंत्रालय की ओर से मिले पुरस्कार के बाद शामली पुलिस में खुशी की लहर है। गृह मंत्रालय ने बकायदा एक प्रशस्ति-पत्र भेजकर शामली पुलिस को सम्मानित किया है । प्रथम स्थान आने के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने भी शामली पुलिस को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: 48 फीसदी मत लेकर जिस सीट से भाजपा ने दर्ज की थी जीत, गठबंधन ने वहां का भी बिगड़ दिया खेल, बढ़ी टेंशन

आपको बता दें कि प्रतिवर्ष भारत सरकार का गृह मंत्रालय प्रत्येक राज्य में पुलिस पर सर्वे कराकर प्रदेश के थानों में से एक थाने को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करता है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 के सर्वे के आधार पर शामली जनपद के बाबरी थाने को यह पुरस्कार मिला है। गृह मंत्रालय ने बकायदा एसपी शामली को एक प्रशस्ति-पत्र भेजकर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- प्रतिबंध के बाद अब सीएम योगी की चुनावी जनसभा हुई रद्द

गृह मंत्रालय ने 80 बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद बाबरी पुलिस को यह पुरस्कार दिया है। एसपी शामली अजय कुमार ने बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि उनके जनपद के एक थाने को उत्तर प्रदेश के 1525 थानों में से प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए बाबरी पुलिस व उनका समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है। एसपी शामली अजय कुमार ने बुधवार को बाबरी थाने पहुंचकर गृह मंत्रालय की ओर से मिले प्रशस्ति-पत्र थाना प्रभारी को दिया और उनकी टीम को अपनी ओर से 5000 रुपए का ईनाम देकर सम्मानित भी किया।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग