13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बचाव करने आए दुकानदार के साथ शराबियों ने कर दी मारपीट, फिर खड़ा हो गया बवाल

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुई मारपीट की घटना गुस्साए दुकानदारों ने की नशेडियों की धुनाई  

less than 1 minute read
Google source verification
marpet

बचाव करने आए दुकानदार के साथ शराबियों ने कर दी मारपीट, फिर खड़ा हो गया बवाल

शामली. थानाभवन में शराब के नशे में धुत युवकों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर बीचो-बीच गाड़ी खड़ी कर पीछे से आ रहे बाइक सवारों की जनकर पिटाई की। मारपीट होता देख बीच-बचाव करने आए दुकानदारों के साथ भी शराबी युवकों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने मारपीट कर रहे युवकों का जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने की घटना है। दो युवकों ने अपनी कार को बीचो-बीच हाईवे पर खड़ा कर दिया। पीछे से आ रहे बाइक सवार को युवकों से गाड़ी हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने बाइक सवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट होता देख दुकानदारों ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने दुकानदारों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने इकट्ठे होकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। बताया कि कार सवार दोनों नशे में धुत्त थे। जिनकी गाड़ियों में भी शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मेडीकल कराने के बाद में पुलिस ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग